Road Accident in Badaun: बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। यह हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग दीवाली का त्योहार मनाने नोएडा से बरेली जा रहे थे