Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर BJP नेतृत्व अपने नेताओं को खुली छूट दे दे, तो शिवसेना प्रमुख का राजनीतिक वजूद खत्म कर सकते हैं। इस बयान के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के सहयोगी दलों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।