अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने भूमध्यसागर जल क्षेत्र में पिछले 10 दिनों के भीतर जहाज़ों के डूबने और उनमें प्रवासियों के मारे जाने की अनेक घटनाओं पर चिन्ता जताई है. उधर, संयुक्त राष्ट्र ने दोहराया है कि ग़ाज़ा पट्टी में युद्धविराम के लिए ज़रूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से लागू किया जाना बहुत महत्वपूर्ण है.