Box Office Release: इस हफ्ते हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए खास मौका है क्योंकि दो अलग-अलग शैलियों की बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। रानी मुखर्जी अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मर्दानी 3 लेकर आ रही हैं, वहीं जावेद जाफरी अपनी नई फिल्म मायसभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन से दर्शकों को रहस्य और मायाजाल की दुनिया में ले जाएंगे।