Shanghai Republic Day 2026: चीन के वाणिज्यिक शहर शंघाई में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत (कौंसुल जनरल) प्रतीक माथुर ने किया। समारोह में भारतीय समुदाय, चीनी नागरिकों और कूटनीतिक जगत से जुड़े लोगों सहित 400 से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें यूरोपीय संघ के 20 कौंसुल जनरल भी मौजूद रहे।