IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में जमकर रन बने। रायपुर में हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड ने 208 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है