महू ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेश सिंगारे ने बताया कि जांच में चार मरीजों में टाइफाइड, लिवर से जुड़ा इंफेक्शन और पीलिया पाया गया है। वहीं, जिन लोगों में हल्के लक्षण हैं, उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं, ताकि नए मरीजों की पहचान हो सके और लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी दी जा सके