Noida Software Engineer Death Case : सामने आए वीडियो में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज सिंह की आखिरी कोशिश दिखाई दे रही है। उनकी कार नोएडा सेक्टर 62 में उनके अपार्टमेंट के पास 80 फुट गहरे, पानी से भरे एकगड्ढे में गिर गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि युवराज अपनी कार की छत पर बैठे हुए थे और करीब दो घंटे तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के अंदर से मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मदद का इशारा करते रहे