पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मची हुई है. पूर्व कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी समेत कई टॉप क्रिकेटर्स के साथ करोड़ों की ठगी हो गई. खिलाड़ियों ने एक पाकिस्तानी कारोबारी के कहने पर बड़ी रकम निवेश की थी, अब पता लगा है कि सारे दिग्गज पोंजी स्कीम का शिकार हो चुके हैं, जिसमें उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है.