Hrithik Roshan Praises Vir Das: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने हाल ही में अपने करियर का नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतर्नाक जासूस’ पेश की, जिसे लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी खुलकर अपनी राय दी और वीर दास की जमकर तारीफ की।