Paid-Up Life Insurance Policy: जब आर्थिक मुश्किलें बढ़ जाती हैं, तो लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना भारी पड़ने लगता है। नौकरी छूटना, व्यापार में नुकसान या अचानक मेडिकल खर्च ऐसी परिस्थितियों में लाखों लोग अपनी पॉलिसी को सरेंडर करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड-अप पॉलिसी का विकल्प चुनकर आप प्रीमियम बंद कर सकते हैं और फिर भी सीमित सुरक्षा बरकरार रख सकते हैं।