सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या जिला प्रशासन को बतानी होगी। कोर्ट ने जिला प्रशासन को कानून-व्यवस्था के इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। अदालत हिंदू संगठन हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस (HFJ) की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बसंत पंचमी पर हिंदुओं को पूजा-अर्चना करने का विशेष अधिकार देने की मांग की गई थी