Sunil Gavaskar Varun Chakravarthy: बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी का जादूगर बताया क्योंकि ये रहस्यमयी स्पिनर अपनी चालाकी और अलग-अलग तरह की गेंदों से बल्लेबाजों को लगातार परेशान करता है. पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत में चक्रवर्ती ने अहम मौकों पर विकेट लिए, जिसके बाद गावस्कर ने उनकी जमकर तारीफ की.