कर्नाटक में राजभवन बनाम सरकार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को असेंबली में दिए जाने वाले पारंपरिक अभिभाषण के कुछ हिस्सों को पढ़ने से इनकार कर दिया और सदन से बाहर चले गए। थावरचंद गहलोत ने विधानसभा से वॉकआउट किया तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तिलमिला उठे।