सूत्रों ने बताया कि 75 साल के चार्ल्स समोआ से लौटने पर भारत पहुंचे थे। समोओ में उन्होंने 21-26 अक्टूबर तक 2024 कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग में हिस्सा लिया था। चार्ल्स और कैमिला 18 अक्टूबर को अपने पहले ओशिनिया दौरे पर निकले थे, 26 अक्टूबर को यात्रा खत्म करने से पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और समोआ का दौरा किया