वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से पर्यटन की गति पर मानो ब्रेक लग गए थे, लेकिन उसके बाद दुनिया फिर से सैर-सपाटे की राह पर लौटी है और यह रुझान निरन्तर जारी है. संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) के अनुसार, पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर लगभग 1.52 अरब अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक अपनी यात्राओं पर निकले, जो 2024 की तुलना में लगभग 6 करोड़ अधिक हैं.