युवराज मेहता की मौत के बाद नोएडा प्रशासन के इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौजूद होने के बावजूद युवराज को बचाया क्यों नहीं जा सका। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है