(खबरें अब आसान भाषा में)
Odisha Bank Crime: सोमवार दोपहर को क्योंझर जिले के बारबिल स्थित एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शाखा में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लगभग 5 करोड़ रुपये का सोना और 8 लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए।