Ajinkya Rahane on India ODI Series defeat vs New Zealand: एक समय पर टीम इंडिया की कमान संभाल चुके अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारत को मिली हार पर अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने इस चौंकाने वाली हार के बाद हार गौतम गंभीर की अगुआई वाले टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. रहाणे का कहना है कि बार-बार टीम में बदलाव करने से नुकसान पहुंचा.