Budget 2026: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आगामी बजट में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को बढ़ावा देने के लिए सरकार से इनसेंटिव्स की मांग की है। इसके साथ ही कंपनी ने सरकार से PM E-DRIVE योजना के तहत फ्लीट ऑपरेशंस में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक कारों को भी समर्थन देने पर विचार करने का आग्रह किया है