सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के बोर्ड की मीटिंग 17 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन, यह कैंसिल हो गई। इससे ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी नेविल टाटा की नियुक्ति में देर होती दिख रही है। एसआरटीटी के बोर्ड की मीटिंग कैंसिल होना इस बात का संकेत है कि नेविल टाटा की नियुक्ति पर अभी ट्रस्टीज के बीच एक राय नहीं बन पाई है