(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Weather Update: शनिवार को दिल्लीवासियों की सुबह घने कोहरे, कम विजिबिलिटी और भीषण ठंड के साथ हुई। IMD ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी को लगातार छठे दिन भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और शहर भर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।