Vishvaraj Jadeja Century: सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराया. विश्वराज जडेजा की शानदार शतकीय पारी के दम पर सौराष्ट्र ने पंजाब को आसानी से हरा दिया. पंजाब ने सौराष्ट्र को 292 रन का लक्ष्य दिया था जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच 18 जनवरी को खेला जाएगा.