भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच रविवार (18 जनवरी) को इंदौर में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. फिलहाल तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. आखिरी मैच में सबकी नजर स्पिनर कुलदीप यादव पर रहने वाली हैं जो शुरुआती दो मैचों में उनकी गेंदबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.