Power Cut in Japanese Trains | शुक्रवार (16 जनवरी) को रेलवे पावर आउटेज के कारण टोक्यो की दो लाइनों पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। पटरियों पर लगी आग के बाद JR ईस्ट की यामानोटे और केहिन-तोहोकू लाइनों की सेवाएं सभी दिशाओं में रोक दी गईं। केहिन-तोहोकू लाइन की एक ट्रेन स्टेशनों के बीच फंस गई, जहां से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।