(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi AQI Today: शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को AQI 343 दर्ज किया गया था।