Delhi Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों ने दिल्ली के एक रिटायर्ड अफसर से 2.19 करोड़ से अधिक की लूट की।