Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मुंबई के लिए रवाना होने वाले एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती जिले के निवासी मोहम्मद अली के रूप में हुई है, जो इलाज के लिए अपने बेटे और बहू के साथ मुंबई जा रहे थे।