West Bengal News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पत्रों के अंत में ‘भवदीय’ के स्थान पर ‘वंदे मातरम’ लिखने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस प्रतिष्ठित रचना के प्रति श्रद्धा के प्रतीक के रूप में ‘वंदे मातरम’ को अपने जीवन में आत्मसात करें