(खबरें अब आसान भाषा में)
Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पोंगल के अवसर पर काशी तमिल संगमम और सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसी पहलों के विकास पर अपने विचार साझा किए। अपने आधिकारिक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि इन पहलों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया है।