Iran Protests: भारत के एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक तेहरान की यात्रा न करें। ईरान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगभग दो हफ्ते पहले तेहरान में शुरू हुए थे। ये प्रदर्शन ईरान के कई राज्यों में फैल गए हैं