कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। 8 जनवरी को यश के 40वें जन्मदिन पर लॉन्च हुए इस टीजर में कब्रिस्तान में कार के अंदर की अंतरंग सीन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई है।