Digital Arrest Scam: एक बुजुर्ग दंपत्ति से डिजिटल अरेस्ट के जरिए 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। 77 वर्षीय भारतीय प्रवासी महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा यह घोटाला 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच हुआ। फोन पर बातचीत के दौरान, कथित कॉल करने वालों ने शिकायतकर्ता को कई बैंक खाते बताए और उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा।