(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Coldest Morning: मंगलवार को दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही, जब पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तापमान शून्य के करीब पहुंच गया, जिसके चलते मौसम एजेंसियों ने पंजाब और हरियाणा के लिए उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की।