शेयर मार्केट में आज 12 जनवरी को तूफानी रिकवरी देखने को मिली। दोपहर बाद बाजार में अचानक तेजी लौटी और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,000 अंकों से भी अधिक उछल गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये तेजी टिकाऊ है? बाजार में आज दोपहर के बाद अचानक इतनी बड़ी तेजी क्यों देखने को मिली? इस तेजी के पीछे दो सबसे बड़े रीजन क्या रहे और क्या निवेशकों को अब इस तेजी पर भरोसा करना चाहिए? आइए इन सभी सवालों के जवाब इस वीडियो में समझने की कोशिश करते हैं