Weather News: IMD के 12 जनवरी को जारी बुलेटिन में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर तक की स्थिति बन सकती है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार, 13 जनवरी को शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है