Prashant Tamang Last Film: इंडियन आइडल विजेता और अभिनेता प्रशांत तामांग की अचानक हुई मौत ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी आखिरी फिल्म होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’, जिसमें वह अहम किरदार निभा रहे थे। खास बात यह है कि इस फिल्म से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी जुड़े हुए हैं। रिलीज से कुछ दिन पहले ही प्रशांत ने फिल्म से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें अब फैंस भावुक होकर देख रहे हैं।