The Raja Saab BO Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म द राजा साब ने रिलीज के महज तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रविवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। यह उपलब्धि प्रभास की स्टार पावर और दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को साबित करती है।