(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन, ग़ाज़ा पट्टी में ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी परिवारों तक सहायता पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं. उधर, सीरिया के अलेप्पो में भड़की लड़ाई पर विराम लगाने के प्रयासों के बावजूद, हालात बद से बदतर हो रहे हैं, जिसका ख़ामियाज़ा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.