Rohit Sharma records: रोहित शर्मा वडोदरा में न्यूजीलैंड से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार को खेला जाएगा. 11 जनवरी को बीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे की तैयारियों में जुटे रोहित शानदार फॉर्म में हैं.उन्होंने हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार पारी खेली थी. इसके बाद वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए खेले थे जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्कों से सिर्फ दो सिक्स दूर हैं.