क्या वाकई Vodafone Idea के शेयरों के लिए अब अच्छे दिन आने वाले हैं? सालों से कर्ज, AGR विवाद और अस्तित्व के सवालों से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को सरकार से बड़ी राहत मिली है। कंपनी के AGR बकाया को फ्रीज कर दिया गया है, भुगतान की समय-सीमा लंबी कर दी गई है और अब कंपनी के कारोबार में बने रहने का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है