अक्टूबर से दिसंबर के बीच रोहित और विराट को जिस तरह खेलते देखा गया है, उससे एक बात साफ हो जाती है दोनों के भीतर अब भी खेल और कमिटमेंट जिंदा है. क्रिकेट अभी भी उनकी प्राथमिकता है. दोनों ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी है और बीसीसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार घरेलू क्रिकेट भी खेला है और अब बारी नए साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की है.