गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 13 फीसदी तक गिर गया था। हालांकि, बाद में यह कुछ हद तक संभलने में सफल रहा। आखिर में यह 8 फीसदी से गिरकर 629.95 रुपये पर बंद हुआ। केपीआर मिल, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, एपेक्स फ्रोजन फूड्स और अवंती फीड्स के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली