(खबरें अब आसान भाषा में)
यूक्रेन में पिछले 24 घंटों में रूसी सैन्य बलों के हमलों की लहर में ओडेसा, ड्निप्रो और ज़ैपोरिझझिया समेत अन्य इलाक़ों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. वहीं, यूएन महासचिव ने सीरिया के अलेप्पो शहर में सरकारी सुरक्षा बलों और कुर्द मिलिशिया के बीच भड़की लड़ाई पर चिन्ता जताई है.