Stock Crash: अमेरिकी बाजार में अपने माल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को अफरा-तफरी का माहौल रहा। टेक्सटाइल सेक्टर की प्रमुख एक्सपोर्ट कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) के शेयर एक झटके में 13 फीसदी तक टूट गए, जो पिछले 6 साल में इस शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले इस कंपनी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट कोविड क्रैश के समय, अप्रैल 2020 में दिखी थी