Dr Reddy’s Laboratories Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक पर अपने नेगेटिव रुख दोहराया है। सिटी ने डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर पर अपनी ‘Sell (बेचें)’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 990 रुपये प्रति शेयर कर दिया है