(खबरें अब आसान भाषा में)
Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 7 जनवरी को लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250 अंकों तक गिर गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 26,100 के नीचे चला गया। भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते शेयर मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है