Virat Kohli Mumbai Airport: विराट कोहली मंगलवार देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका आउटफिट पपराजी समेत तमाम फैंस के बीच चर्चा का विषय मना रहा. विराट कोहली अपने काले कार्डिगन में अंग्रेजी अक्षर A को छपवाकर घूम रहे थे. फैंस का कहना है कि ये A अनुष्का के नाम से प्रेरित है. भारतीय सुपरस्टार लंदन में रहने वाली अपनी फैमिली के साथ दुबई में न्यू ईयर मनाकर वनडे सीरीज खेलने भारत आए हैं.