यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से स्थानीय कृषि सैक्टर गहरे दबाव में है, जिससे खाद्य उत्पादन पर गहरा असर हुआ है और आम नागरिकों के लिए जोखिम बढ़ा है. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने यूक्रेनी किसानों को समर्थन देने और उनकी आजीविका की रक्षा के इरादे से मंगलवार को एक तीन-वर्षीय योजना प्रस्तुत की है.