वेनेज़ुएला में पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने दुनिया का ध्यान एक ऐसे देश पर केन्द्रित कर दिया है, जोकि लम्बे समय से एक गहरे मानवीय और विस्थापन संकट के दौर से गुज़र रहा है. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने वेनेज़ुएला की जनता और क्षेत्र में स्थित अन्य देशों में रह रहे उसके नागरिकों के लिए अपना समर्थन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है. उसकी अहम प्राथमिकताएँ हैं: आम लोगों के जीवन की रक्षा, बुनियादी सेवाओं की निरन्तर उपलब्धता, और ज़रूरतमन्द आबादी के लिए समर्थन.